वर्तमान राजनीति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की विशेष बातचीत संपादक संतोष योगी से चर्चा
वर्तमान राजनीति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की विशेष बातचीत संपादक संतोष योगी से चर्चा
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, जनता की अपेक्षाएं और कांग्रेस की रणनीति को लेकर हेडलाइंस 24 ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री सुरेंद्र सिंह ठाकुर से विशेष चर्चा की।
जनता का विश्वास फिर कांग्रेस की ओर: ठाकुर
चर्चा के दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि देश की जनता आज फिर से कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा की ओर उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और किसान संकट ने जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि स्थिरता और संवेदनशील नेतृत्व केवल कांग्रेस ही दे सकती है।
संगठन को नए जोश के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आज भी वही जुनून और निष्ठा है जो स्वतंत्रता आंदोलन के समय थी। बस आवश्यकता है कि कार्यकर्ता संगठन के मूल्यों के साथ एकजुट होकर जनता तक पहुँचें।
वर्तमान राजनीति पर तीखा प्रहार
ठाकुर ने कहा कि आज राजनीति में विचारधारा से अधिक दिखावे और प्रचार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लोभ में जनता के मुद्दे पीछे छूटते जा रहे हैं।
“राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि समाज सेवा और जनहित होना चाहिए,” उन्होंने कहा।
सुरेंद्र सिंह ठाकुर का राजनीतिक सफर
सुरेंद्र सिंह ठाकुर का नाम मध्यप्रदेश की राजनीति में एक अनुभवी और सशक्त नेतृत्व के रूप में जाना जाता है। वे मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं तथा राज्यसभा (पूर्व सांसद) के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया है।
उनकी छवि एक विचारशील, संगठनप्रिय और जनता के मुद्दों पर मुखर नेता के रूप में जानी जाती है।
आगामी रणनीति
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनावों में जनता के असली मुद्दों – रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान कल्याण को केंद्र में रखकर काम करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं और आम नागरिकों के सहयोग से कांग्रेस एक बार फिर मजबूत वापसी करेगी।
