प्रियंका पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल उत्सव मेला का आयोजन 14 नवंबर को बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मिलेगा मंच

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। कैलाश नगर, सेमरा कलां स्थित प्रियंका पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल उत्सव मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगा।

विद्यालय के संचालक श्री शिवेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं और मनोरंजक झूले एवं फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल बच्चों के मनोरंजन के लिए है बल्कि उन्हें सीखने, प्रयोग करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करेगा।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।