बीएसएनएल की टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी में इटारसी के एडवोकेट रमेश के. साहू सहित सात सदस्य नियुक्त सांसद विवेक कृष्ण तनखा के सुझाव पर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किए नियुक्ति पत्र

संतोष योगी की खबर 

नई दिल्ली/इटारसी/नर्मदापुरम/जबलपुर।

केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद श्री विवेक कृष्ण तनखा के सुझाव पर बीएसएनएल की टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी (TAC) में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से सात सदस्यों की नियुक्ति की है। इन नवनियुक्त सदस्यों में इटारसी के एडवोकेट श्री रमेश के. साहू सहित आरिफ बेग (जबलपुर), गजेंद्र यादव (नीमच), चंद्रशेखर वासने (सतना), मोहित साहू एवं मयंक साहू (नरसिंहपुर), मनीष तिवारी (मैहर) और ओम सेन (इटारसी) शामिल हैं।

संचार मंत्री श्री सिंधिया ने यह नियुक्ति पत्र सांसद श्री विवेक कृष्ण तनखा को अवगत कराते हुए जारी किए। समिति के सदस्यों को बीएसएनएल सेवाओं के सुधार, उपभोक्ता सुझावों और तकनीकी विकास से जुड़े मुद्दों पर सलाह देने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि श्री रमेश के. साहू एडवोकेट पूर्व में भी टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी तथा रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (DRUCC) के सदस्य के रूप में केंद्र सरकार द्वारा मनोनीत किए जा चुके हैं।

नवनियुक्ति पर शुभचिंतकों, समाजसेवियों और कांग्रेसजनों ने संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सांसद श्री विवेक कृष्ण तनखा का आभार व्यक्त करते हुए श्री रमेश के. साहू सहित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।