कार्मेल रतनपुर की शानदार उपलब्धि: इंदौर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल/रतनपुर कार्मेल रतनपुर की टीम ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंदौर स्थित सन्मति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित “उभरती प्रौद्योगिकी विज्ञान प्रदर्शनी” के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से कार्मेल रतनपुर के छात्रों ने अपनी रचनात्मक सोच, तकनीकी समझ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से निर्णायकों को प्रभावित किया।

विजेता टीम के सदस्य हिरण्य दत्ता और दिव्यांश चौरसिया रहे, जिन्होंने अपने मार्गदर्शक श्री टिकेश कुमार हरिनखेड़े के निर्देशन में यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए टीम को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।