प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सेन का राजधानी में हुआ भव्य स्वागत गाजे बाजे के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन पर किया सम्मान। रेलवे स्टेशन से सेनजी महाराज चौक तक निकाला जुलूस।
प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सेन का राजधानी में हुआ भव्य स्वागत गाजे बाजे के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन पर किया सम्मान।रेलवे स्टेशन से सेनजी महाराज चौक तक निकाला जुलूस।
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रथम आगमन पर सेन समाज विकास संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री रामरतन सेन जी का भव्य स्वागत किया गया।
श्री सेन के रेलवे स्टेशन भोपाल पहुंचते ही गाजे बाजे के साथ पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस के रूप में संत शिरोमणि सेन जी महाराज चौक पहुंचे।
जहां उन्होंने संत शिरोमणि सेन जी महाराज की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उपस्थित सभी समाज बंधुओ ने प्रदेश अध्यक्ष श्री रामरतन सेन जी का पुष्प-माला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उन्हें नवीन दायित्व प्राप्त होने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ज्योतिषगुरु सुरेश आचार्य और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेश भोले के नेतृत्व में श्री सेन का भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी सामाजिक बंधुओं को धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि वह समाज उत्थान के लिए सदैव समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मुकुट कांटो भरा होता है लेकिन यह कांटो भरा मुकुट मैंने अपनी समाज के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए पहना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं अकेला प्रदेश अध्यक्ष नहीं हूं, आप सभी प्रदेश अध्यक्ष ही हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुरेश आचार्य ने प्रदेश अध्यक्ष श्री रामरतन सेन जी को कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा करने के लिए आश्वस्त किया।
आचार्य ने कहा कि सेन साहब आप संघर्ष कीजिए, समाज का प्रत्येक व्यक्ति आपके साथ समाज उत्थान में कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ा रहेगा।
सभी उपस्थित समाज बंधुओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री रामरतन सेन जी को बधाइयां दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचरण माथुर जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष माखन दाऊ जी, श्री सेन श्रृंगार दर्शन के संयोजक मन्नूलाल श्रीवास जी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेश भोले जी, वरिष्ठ समाजसेवी गंगाराम सेन जी, वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम सेन जी, विदिशा जिला उपाध्यक्ष रामबाबू सेन जी, पत्रकार संजय सराठे जी, पत्रकार अमित सेन जी सहित समस्त सामाजिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही।
