श्री संकटमोचन हनुमान जी मंदिर में मनाया जाएगा प्रथम स्थापना दिवस रामायण पाठ व भंडारा प्रसादी का होगा आयोजन
श्री संकटमोचन हनुमान जी मंदिर में मनाया जाएगा प्रथम स्थापना दिवस रामायण पाठ व भंडारा प्रसादी का होगा आयोजन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। श्री संकटमोचन हनुमान जी मंदिर, बैरक नगर भोपाल में प्रथम स्थापना दिवस बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर 2025, प्रातः 11 बजे से श्री रामायण जी पाठ का शुभारंभ होगा। वहीं 18 नवंबर 2025, सायं 7 बजे से भंडारा एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक राजकुमार शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ और श्री हनुमान जी के आशीर्वाद के पात्र बनें।
