लाड़ली बहनों को इस माह मिली 1500 रूपये की राशि जिले के 93516 लाड़ली बहनों के खाते में 13.72 करोड़ रूपये की राशि अंतरित
लाड़ली बहनों को इस माह मिली 1500 रूपये की राशि जिले के 93516 लाड़ली बहनों के खाते में 13.72 करोड़ रूपये की राशि अंतरित
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर
हरदा / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश में नारी सशक्तिकरण का अभियान द्रुतगति से जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सिवनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की बहनों से किये हुये वादे को पूरा करते हुये उनके खाते में 1500 रूपये की बड़ी हुई राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होने प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 30वीं किस्त के रूप में कुल 1857 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में जिले की 93516 लाड़ली बहनों के खाते में 137244800 रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 23746, जनपद पंचायत खिरकिया की 22955, जनपद पंचायत टिमरनी की 25940, नगर पालिका हरदा की 11689, नगर परिषद खिरकिया की 3551, नगर परिषद सिराली की 2286 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3349 लाड़ली बहनें शामिल है। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती भारती भलावी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व लाड़ली बहनें उपस्थित थी।
