चुनाव आयुक्त SIR फॉर्म जमा करने की समयावधि बढ़ाएं : मुनव्वर कौसर कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यवस्था सुधारने की मांग की
चुनाव आयुक्त SIR फॉर्म जमा करने की समयावधि बढ़ाएं : मुनव्वर कौसर कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यवस्था सुधारने की मांग की
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। कांग्रेस नेता एवं ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष मुनव्वर कौसर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त द्वारा SIR फॉर्म जमा करने की समयसीमा एक माह कम कर दी गई है, जो आम नागरिकों के लिए कठिनाई का कारण बन रही है।
उन्होंने कहा कि अभी तक बी.एल.ओ. (BLO) सभी घरों तक फॉर्म नहीं पहुंचा पाए हैं, जिससे लगभग 60 से 70 प्रतिशत लोगों तक फॉर्म वितरित नहीं हो पाए हैं।
“फॉर्म बांटने की व्यवस्था सुचारू नहीं है, इसलिए इसकी समीक्षा कर सुधार किया जाना चाहिए,” उन्होंने कहा।
मुनव्वर कौसर ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि फॉर्म जमा करने की समयावधि बढ़ाई जाए, ताकि हर पात्र मतदाता अपना फॉर्म भरकर समय पर जमा कर सके।
उन्होंने समाज के शिक्षित युवाओं से भी अपील की कि वे आगे आएं और लोगों को फॉर्म भरने एवं जमा करवाने में मदद करें, जिससे कोई भी नागरिक इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।
