शुभारंभ कर बाबा खाटू श्याम को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया

भोपाल से संतोष योगी की खबर 

भजन गायक उत्कर्ष अग्रवाल एवं बाल किशोरी निधी  दीदी के भजनों ने ऐसा समां बांध की भक्ता बैठने को विवश हो गए इस गुलाबी ठंड में होने के बावजूद भी श्याम प्रेमी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहकर भजनों का आनंद लेते रहे  देर रात्रि  बाबा खाटू श्याम की आरती की गई इसके पश्चात 56 भोग के प्रसाद का वितरण किया गया इस भजन कीर्तन कार्यक्रम में व्यापारियों के अलावा श्याम प्रेमी एवं बड़ी संख्या में माता बहने एवं युवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे
इस मौके पर महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर वार्ड के पार्षद लक्ष्मण राजपूत व्यापारी संकेत हरीश कुमार सबनानी, तुलसीराम बड़गोतिया, सेवक राम लालवानी, देवेंद्र योगी, विकास चौकसे ,नवल कुशवाहा, समीर श्रीवास्तव बबलू कुशवाहा , सुरेश सबनानी दीपक ठाकुर, दीपक मीणा, कमल लालवानी, डॉक्टर महेश गंगवानी ,विनोद मेहर, प्रदीप साहू, सुनील अहिरवार, श्याम सबनानी ,बलराम वाधवानी, जेठानंद टाटा, अनिल कुमार जीवनानी, रमेश मलकानी आदि लोग मौजूद थे