न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अवसर दिव्यांग बालकों ने विभिन्न विधाओं में किया प्रदर्शन ’’
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अवसर दिव्यांग बालकों ने विभिन्न विधाओं में किया प्रदर्शन
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा/म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत न्यायोत्सव सप्ताह के पंचम दिवस दिनांक 13.11.2025 पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा दिव्यांग छात्रावास, बागरूल में विधिक जागरूकता शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ’’
उक्त शिविर में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री चन्द्रशेखर राठौर ने संस्थान के बच्चों तथा दिव्यांग बालकों का उत्साहवर्धन किया गया। तथा उनको विभिन्न दिव्यांग महापुरूषों स्टीफन हाॅकिंगः जो कि जन्म से विकलांग होते हुये भी बिग बैंगः बृम्हाण्ड उत्पत्ति, ब्लैक होल जैसे सिद्धांतों का प्रतिपादन किया, अरूणिमा सिन्हाः जिन्होंने दिव्यांग होते हुए भी बिना हार माने कृत्रिम पैर के सहारेे माउंट ऐवरेस्ट पर चढाई की, आदि व्यक्तियों का उदाहरण देकर उनको जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनके द्वारा दिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, न्याय तक पहुंच और निःशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं के उपयोग के बारे में शिक्षित करने तथा उन्हें घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, पीड़ित प्रतिकर योजना, पाॅक्सो अधिनियम, आदि के बारे में बताया गया।
शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री सौरभ कुमार दुबे द्वारा दिव्यांग बच्चों को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया गया कि, भारतीय संविधान के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं जो नागरिकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों को परिभाषित करते हैं। मौलिक अधिकार, जैसे शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार आदि व्यक्ति के विकास के लिए आवश्यक हैं। वहीं, मौलिक कर्तव्य जैसे संविधान का पालन करना, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना, देश की रक्षा करना, नागरिकों के सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व हैं।
कार्यक्रम के साथ ही दिव्यांग बालकों के लिए चित्रकला, गायन, नाटक, देशभक्ति गीत, नृत्य, चेयर रेस, एवं दौड़ आदि प्रतियोगिताऐं आयोजित करवाई गई। तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले दिव्यांग बच्चों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रांझ मैडल, तथा शील्ड देकर बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों द्वारा उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर कर भाग लिया गया। इसके साथ ही ही दिव्यांग बच्चों को बिस्किट, चाॅकलेट एवं पेन का भी वितरण किया गया।
इसके साथ ही नालसा हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 15100 तथा निःशुल्क चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 के बारे में दिव्यांग बच्चों को जानकारी दी गई।
उक्त शिविर में प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बागरूल श्री अजय कुम्हारे, सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री प्रेमनारायण कीर तथा पैरालीगल वाॅलेंटियर्स खतीजा शाह, रशीदा बानो एवं मोहन जाट उपस्थित रहे।
