कैम्पियन स्कूल ने “बाल–मेला” का आयोजन कर धूमधाम से मनाया बाल दिवस
कैम्पियन स्कूल ने “बाल–मेला” का आयोजन कर धूमधाम से मनाया बाल दिवस
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। कैम्पियन स्कूल, भोपाल में बाल दिवस के अवसर पर भव्य “बाल–मेला” का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों के लिए विशेष आकर्षक मेला लगाया गया। इस मेले में बच्चों ने झूले की सवारी, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया, गेम्स खेले, फोटो स्टूडियो में तस्वीरें खिंचवाईं और लाइव डीजे पर नृत्य कर खूब मस्ती की।
स्कूल परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों पर आइसक्रीम, स्नैक्स, फोटोग्राफी, आर्ट–क्राफ्ट, म्यूजिक शो, चाट कॉर्नर, मजेदार गेम्स, जूस, सॉफ्ट ड्रिंक्स सहित कई आकर्षण मौजूद थे। बच्चों के उत्साह को देखते हुए माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. फादर एथनस लकड़ा एस.जे., उप प्राचार्य फादर मनोज मिंज, हेड मिस्ट्रेस सिस्टर शेफला ए.पी. और सिस्टर दीपशिखा सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षकों ने बाल दिवस पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया। पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। पंजाबी ढोल, गिद्दा व बॉलीवुड गीतों पर हुए डांस ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। लाइव रॉक बैंड के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से बच्चों का खूब मनोरंजन किया।
शिक्षकों-शिक्षिकाओं द्वारा लगाई गई फूड व गेम्स की स्टॉलों पर बच्चों ने विशेष उत्साह दिखाया। सभी कक्षाओं के छात्रों ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्राचार्य डॉ. फादर एथनस लकड़ा एस.जे. ने बताया कि बाल–मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास, आनंद, आत्मीयता और सीखने के वातावरण को मजबूत करता है। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर ही इस आयोजन की सार्थकता सिद्ध हो जाती है।
— कै

म्पियन स्कूल, भोपाल
