बैरसिया में 16 नवंबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर
बैरसिया में 16 नवंबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर
संतोष योगी की खबर 99932 68143
बैरसिया। स्थानीय जनता के स्वास्थ्य हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब भोपाल कपल, सादाधिकार सत्य समाज शाखा बैरसिया, लायंस क्लब बैरसिया तथा श्री सन्तकुमार सेवा सेवा ट्रस्ट (आगर मालवा) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 16 नवंबर 2025, रविवार को निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर सत्यार मंदिर, विधिया रोड, बैरसिया पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में नेत्र रोगों से संबंधित सभी प्रकार की जांच सहित मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पात्र मरीजों का चयन भी किया जाएगा। बीपीएल, वोटर आईडी और राशन कार्ड धारक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
शिविर में विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी.एस. कश्यप तथा स्वास्थ्य टीम निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान करेगी। इसके साथ ही साई होम्योपैथिक क्लिनिक, बैरसिया द्वारा भी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
यह मासिक नेत्र शिविर अधिवक्ता कमोद सिंह गंगवार द्वारा पुण्यांजक रूप में समर्पित किया गया है। श्री गंगवार, जो कलेक्टर जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग भोपाल से अधीक्षक सेवा से सेवानिवृत्त हैं, लंबे समय से समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ लें और अपने तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लायंस क्लब द्वारा 16 नवंबर को मासिक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन लायंस क्लब के तत्वावधान में आगामी 16 नवंबर 2025, रविवार को मासिक निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सत्यार मंदिर, बैरसिया में लगाया जाएगा, जिसमें स्थानीय नागरिकों के लिए आँखों की जाँच एवं परामर्श की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मासिक शिविर को अधिवक्ता कमोद सिंह गंगवार द्वारा पुण्यांजक रूप में समर्पित किया जा रहा है। कमोद सिंह गंगवार (अधीक्षक सेवा निवृत्त), जो पूर्व में कलेक्टर जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग भोपाल में सेवाएँ दे चुके हैं, समाजसेवा और लोकहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं।
आयोजक मंडल के अनुसार, शिविर में अनुभवी चिकित्सक एवं नेत्र विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे, जो लोगों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की जांच करेंगे और आवश्यकतानुसार उपचार व सलाह प्रदान करेंगे।
लायंस क्लब ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निःशुल्क नेत्र सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।
