विश्व मधुमेह दिवस पर संदेश: “डायबिटीज गंभीर बीमारी, जागरूक होना सभी की जिम्मेदारी” — डॉ. सचिन गुप्ता
विश्व मधुमेह दिवस पर संदेश: “डायबिटीज गंभीर बीमारी, जागरूक होना सभी की जिम्मेदारी” — डॉ. सचिन गुप्ता
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. सचिन गुप्ता ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि मधुमेह आज की सबसे तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जिसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
उन्होंने कहा कि डायबिटीज केवल शुगर लेवल बढ़ने का नाम नहीं, बल्कि यह दिल, किडनी, आंखों और नसों पर भी गंभीर असर डाल सकती है। इसलिए समय पर जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही जीवनशैली अपनाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
डॉ. गुप्ता ने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर जांच कराएं और इस बीमारी से बचाव के उपाय अपनाएं।
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर दिया गया यह संदेश स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता और जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करता है। डॉ सचिन गुप्ता के गुप्ता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अगर आप इस बीमारी से परेशान हो तो संपर्क करें कृष्णा डायबिटीज सेंटर संजय कंपलेक्स माता मंदिर के पास भोपाल
मोबाइल नंबर 9303775151
