बाल दिवस पर हाई स्कूल जिनवानिया में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली। बाल दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल जिनवानिया में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा सहयोगी संस्था जन मंगल संस्थान द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उमंग स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया के परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल और रोचक तरीके से साझा कीं उन्होंने बताया कि 10 से 19 वर्ष की आयु किशोरावस्था मानी जाती है, जिसमें बच्चों के जीवन में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्तर पर तेज़ बदलाव आते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को इस अवस्था में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अजय मंडलेकर ने उमंग हेल्पलाइन नंबर 14425 की जानकारी भी दी और बताया कि सरकार द्वारा किशोर-किशोरियों के समग्र विकास के लिए निरंतर सराहनीय पहलें की जा रही हैं। स्कूलों में संचालित उमंग गतिविधियाँ बच्चों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिससे वे जागरूक होकर बेहतर निर्णय ले सकें।विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्णसिंह चौहान ने सभी छात्रों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल दिशा देती है कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक हरगोविंद दुबे, रामनाथ मालवीय, अशोक सोनेर, राखी, माया, मीना, शक्ति सहित अनेक छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।