भोपाल चौरसिया समाज ने बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित किया 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल हेडलाइंस चौरसिया समाज, भोपाल द्वारा समाज की होनहार बेटियों मायंका चौरसिया एवं आरोही चौरसिया का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज ने मायंका चौरसिया का डीएसपी पद पर चयन होने पर तथा आरोही चौरसिया को राज्यपाल द्वारा चित्रकला में सम्मानित किए जाने पर गौरव व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों में पूरन चौरसिया, हरिओम चौरसिया, स्वरूप चौरसिया, लक्ष्मण चौरसिया, गौरीशंकर चौरसिया, दशरथ बाबा जी, शंकर चौरसिया, जगदीश चौरसिया, मोहन चौरसिया, रामसेवक चौरसिया, अमरदीप चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, शिवाकर चौरसिया सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महिला समिति से श्रीमति सीता चौरसिया, गायत्री चौरसिया, मनीषा भंडारी, मनीषा बनारसी, किरण, विक्की चौरसिया, कृतिका चौरसिया ने बेटियों का सम्मान कर उत्साह बढ़ाया।

पाली समाज की युवा टीम से ब्रजेश चौरसिया, मुकेश चौरसिया, रवि चौरसिया, राहुल चौरसिया, दीपक चौरसिया कार्यक्रम में शामिल रहे और दोनों प्रतिभाशाली बेटियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

समारोह का मंच संचालन दशरथ बाबा जी ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक अमरदीप चौरसिया ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।