प्रियंका पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल उत्सव मेला संपन्न बच्चों की प्रतिभा, नवाचार और व्यवस्थाओं ने किया सभी को प्रभावित

 

 

 

संतोष योगी की रिपोर्ट | 9993268143

 

भोपाल। कैलाश नगर, सेमरा कलां स्थित प्रियंका पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल उत्सव मेला शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चला, जिसमें बच्चों की रचनात्मकता और ऊर्जा देखते ही बनती थी। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने द्वारा तैयार किए गए मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी ज्ञान की झलक साफ दिखाई दी।

 बच्चों ने संभाली मेले की संपूर्ण व्यवस्थाएँ

मेले में बच्चों ने छोटे-छोटे आकर्षक स्टॉल लगाए। इनमें खाने-पीने की सामग्री, खेल गतिविधियाँ, हस्तशिल्प, शैक्षणिक मॉडल और मनोरंजक वस्तुएँ शामिल थीं। विशेष बात यह रही कि

मेले की लगभग सभी व्यवस्थाएँ स्वयं बच्चों ने संभाली, जिससे उनके प्रबंधन कौशल और टीमवर्क की बेहतरीन प्रस्तुति देखने को मिली।

 स्वास्थ्य केंद्र भी रहा आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में एक स्वास्थ्य केंद्र भी लगाया गया, जहाँ अभिभावकों और आगंतुकों के लिए बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस कदम की सभी ने सराहना की।

विद्यालय के संचालक श्री शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम सफल और यादगार रूप से संपन्न हुआ।