बिहार विधानसभा में प्रचंड जीत पर सिराली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
बिहार विधानसभा में प्रचंड जीत पर सिराली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली। बिहार विधानसभा चुनाव मे एन डी ए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने पर सिराली क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का परिणाम है। मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने बिहार के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा गठबंधन के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है।
उत्सव कार्यक्रम में जगदीश सोलंकी, अनिल राजपूत, गोपाल सोनी, कैलाश अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा, राजा अग्रवाल, विक्रम राजपूत, मिंटू पटेल, कान्हा अग्रवाल, विनय शर्मा, सुनील गौर, धर्मेंद्र शिंदा, सोनू उपाध्याय, गौरीशंकर शिक्षित सुनील तोमर, सुरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया।
