नगर गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सिराली में भव्य आयोजन किया गया
नगर गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सिराली में भव्य आयोजन किया गया 
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली। नगर परिषद सिराली द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को 'नगर गौरव दिवस' के रूप में अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर परिषद सिराली की ओर से आयोजित
हरदा जिले में केवल नगर परिषद सिराली में राधा कृष्ण स्टेडियम रामपुरा में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की 12 फुट की भव्य प्रतिमा को परिषद द्वारा विशेष रूप से सजाया गया । यह प्रतिमा जिले में आदिवासियों भाईयों की आस्था गौरव का केंद्र है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 11 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह से हुई, जिसमें जिसमें संजय शाह (पूर्व विधायक टिमरनी) एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह द्वारा माल्यार्पण समारोह से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रमों में स्कूल के बच्चों ने झाँकी और वेशभूषाओं के साथ विशेष प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
स्कूल के बच्चों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और स्वाभिमान की लड़ाई पर केंद्रित गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा ने हमें जन अधिकारों और आत्म-सम्मान के लिए संघर्ष करने की जो प्रेरणा दी है, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
पुरस्कार वितरण और विशिष्ट उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। एवं मुक्ति धाम भुमि दान दाता मोहन नामदेव एवं कन्या हाय सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य संजय करोड़े हरितमा संवर्धन हेतु साल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया
इस अवसर पर नगर परिषद सिराली की अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल । उनके साथ ही नगर परिषद के सभी पार्षदगण/पार्षद प्रतिनिधि, तथा आस-पास के क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। नगर गौरव दिवस का यह सफल आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद करने और उन्हें देने का एक सशक्त माध्यम बना।
