धरती आबा,जननायक,क्रांति सूर्य बिरसा मुंडा की 150 की जयंती हर्षोल्लाह से मनाई गई 

 

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय कार्यालय में संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं भोपाल संभाग प्रभारी विजय शंकर श्रवण की मुख्य उपस्थिति में तथा संभागीय अध्यक्ष बंसीलाल धनवाल के विशेष आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष विनोद भट्टी की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई l 

 

इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु तथा समाजसेवी अजाक्स बंधु उपस्थित रहे,उपस्थितो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी l 

मुख्य अतिथि रूप में बोलते हुए श्री श्रवण ने उनके सामाजिक अवदान पर प्रकाश डाला और उनके स्टैचू लगाने तथा उनके प्रेरक जीवन को प्रचारित करने की बात कही l जबकि बंसीलाल धनवाल ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सबको एकजुट होना चाहिए जिस प्रकार बिरसा मुंडा जी ने समाज को एकजुट करके उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ी आदिवासी संघर्ष समिति के श्री तिग्गा ने भी अपने विचार व्यक्त किए श्री भट्टी ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए बिरसा मुंडा जी के 150 वे जन्म की सबको शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया l