अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा ने जिला उपाध्यक्ष जयदेव चौहान का जन्मदिन मनाया

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल /अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष भाई जयदेव चौहान का जन्मदिन आज रविंद्र भवन में महासभा पदाधिकारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महामंत्री तुलसीराम पटेल (एडवोकेट), नवयुवक मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत चौहान, जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, नवयुवक मंडल के जिला अध्यक्ष रोहित चौहान, जिला महामंत्री वीर सिंह चौहान, संजय चौहान, डीएस चौहान, अनिल पटेल, राजेंद्र चौहान (वकील साहब), बृजमोहन किरार, रामबाबू किरार, तथा मुनीष धाकड़ (एडवोकेट) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर केक काटकर श्री जयदेव चौहान को शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महासभा सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान पर भी चर्चा की।