विधायक कुंवर अभिजीत शाह जन्मदिन पर नहीं मनाएँगे उत्सव, जनसेवा को समर्पित करेंगे दिन

16 नवंबर से शुरू होगी “आपका विधायक, आपके ग्राम – जन समस्या निवारण यात्रा

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

 

सिराली। टिमरनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर अभिजीत शाह ने अपने जन्मदिन (16 नवंबर 2025) को पारंपरिक उत्सव की तरह न मनाते हुए पूरी तरह जनसेवा को समर्पित करने का निर्णय लिया है। किसानों को इस वर्ष फसल बीमा, फसल खराबी और मंडी में उचित मूल्य न मिलने से भारी नुकसान झेलना पड़ा है, ऐसे समय में विधायक शाह ने जन समस्याओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की है।

इसी भाव के साथ 16 नवंबर से

“आपका विधायक, आपके ग्राम – जन समस्या निवारण यात्रा”

की शुरुआत होगी, जिसके माध्यम से वे सीधे ग्रामों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनेंगे और समाधान हेतु तत्काल कार्रवाई करेंगे।

दिनभर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा —

सुबह 9:30 बजे – मकड़ाई

श्री रामजानकी मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

 ‘आपका विधायक, आपके ग्राम’ – ग्रामसभा/चौपाल कार्यक्रम

• ग्राम लोलांगरा – 10:30 बजे

• ग्राम आमासेल – 12:00 बजे

• ग्राम ढोलगाँव – 1:30 बजे

• ग्राम पहटकलां – 3:30 बजे

इन सभी ग्रामों में विधायक शाह ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी लेंगे और संबंधित विभागों को मौके पर ही निर्देश देंगे। यहीं से जन समस्या निवारण यात्रा का औपचारिक शुभारंभ होगा।

शाम 6 बजे – वृद्धाश्रम, हरदा

यहाँ विधायक शाह वृद्धजनों के साथ स्नेहिल भोजन करेंगे तथा शाल-कंबल का वितरण करेंगे।

विधायक शाह ने कहा कि—

“सेवा ही उत्सव है। जनता की समस्या ही मेरी प्राथमिकता है।”

स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और अपेक्षा है कि जनसमस्याओं के निराकरण में यह यात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।