बालिस्ता रावत, बी.शक्ति राव ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जनजाति गौरव दिवस एवं जयंती मनाई
बालिस्ता रावत, बी.शक्ति राव ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जनजाति गौरव दिवस एवं जयंती मनाई
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत के उपस्थिति में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व पार्षद बी.शक्ति राव के नेतृत्व में तरुण पुष्कर तिराहे में भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जनजाति गौरव दिवस एवं जयंती मनाई ।
इस अवसर पर बालिस्ता रावत ने बताया कि बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के रांची जिले में हुआ था, बिरसा मुंडा जी एक महान आदिवासी नेता, क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी थे, बिरसा मुंडा जी ने देश भक्ति, जनसेवा, जल, जंगल, जमीन के लिए ब्रिटिश शासन से संघर्ष किया, जनजाति समाज बिरसा मुंडा जी को भगवान के रूप में पूजा करते है ।
बी.शक्ति राव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकारें जनजाति महापुरुषों के जन्म व शहादत स्थलों को संरक्षित करने, प्रतिमा स्थापित करने व सम्मानित करने का कार्य कर रही है, जनजाति समाज के लिये आर्थिक, सशक्तिकारण, शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भर, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विरासत से विकास तक का कार्य कर रही है, जनजाति समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी का आभार जताया ।
कार्यक्रम में मोर्चा जिला महामंत्री नवीन धुर्वे, जिला महामंत्री पुष्पा केवट, जिला मीडिया प्रभारी भास्कर राव, धर्मेन्द्र सिंह पाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
