करोंद में पालीवाल हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ — केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, महापौर मालती राय एवं पंडित विष्णु राजोरिया ने किया उद्घाटन
करोंद में पालीवाल हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ — केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, महापौर मालती राय एवं पंडित विष्णु राजोरिया ने किया उद्घाटन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। करोंद स्थित गांधीनगर रोडपर डी-मार्ट के पास निर्मित पालीवाल हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल की प्रथम महिला महापौर मालती राय तथा पंडित विष्णु राजोरिया द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं अतिथि उपस्थित रहे।
अस्पताल के संचालक डॉ. जयप्रकाश पालीवाल ने बताया कि “जन सेवा एवं मानव सेवा मेरा मुख्य उद्देश्य है। पालीवाल हॉस्पिटल के माध्यम से निरंतर समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही हमारा संकल्प है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने डॉक्टर पालीवाल को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि पालीवाल हॉस्पिटल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में लगातार एक अहम भूमिका निभा रहा है और नए भवन के उद्घाटन के साथ इसकी सेवाएं और भी सुदृढ़ होने की उम्मीद है।
