विधायक अभिजीत शाह ने ग्राम लोलागरा आमासेल में किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली (हरदा)। टिमरनी विधानसभा के विधायक अभिजीत शाह आज तहसील सिराली के ग्राम लोलागरा आमासेल पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। अपने जन्मदिन के अवसर पर विधायक शाह ने उत्सव न मनाकर जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली तथा कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। किसानों ने फसल नुकसान, सिंचाई सुविधा और समर्थन मूल्य से संबंधित मुद्दों के समाधान की मांग की।

विधायक अभिजीत शाह ने सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया और कहा कि जनहित के कार्य सर्वोपरि हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

ग्रामवासियों ने विधायक के इस जनसंपर्क कार्यक्रम की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।