इंडस सिटी,राजेंद्र नगर, भोपाल पर श्रीमद्भागवत कथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। इंडस सिटी,राजेंद्र नगर, भोपाल में 9 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। यह कथा कथावाचक श्री सिद्धांत जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) के मुखारविंद से सम्पन्न हुई। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से इंडस सिटी,राजेंद्र नगर, भोपाल, अमलतास पार्क स्थित कथा स्थल पर 9 नवंबर की सुबह भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई और 15 नवंबर ,उत्पन्ना एकादशी पर भंडारे के साथ समापन हुआ। 

इस आयोजन में गडरिया/पाल

आयोजन समिति का नेतृत्व अनीता पाल, (गडरिया/ पाल समाज की प्रदेश अध्यक्ष—महिला मोर्चा) द्वारा किया जा रहा है। उनके साथ समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे,साथ ही इंडस सिटी के अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर, गुलेरिया जी , हरदास विश्वकर्मा, अमित दुबे, लीलाधर नेमा,के साथ इंडस सिटी कल्याण समिति और निवासियों का भी भरपूर सहयोग मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप

सहयोगी शिवम चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष सर्व मांग्लयम समूह के संस्थापक व संचालक पंडित रमाकांत शुक्ला

समाज के अन्य पदाधिकारी एवं भक्तगण हैं पंडित रमाकांत शुक्ला ने कहा कि यह आयोजन समाज और शहर में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करेगा। आज सभी श्रद्धालुओं ने भाव भक्ति के साथ नृत्य और राधा कृष्ण के स्वरूप के साथ फूलों की होली का भी आनंद लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।