ब्राह्मण समाज संगठन की त्रेमासिक बैठक आयोजित हुई महिला अध्यक्ष,श्री मति ज्योती जोशी एवं सचिव श्री मति प्रिती गुहा नियुक्त किये गये
ब्राह्मण समाज संगठन की त्रेमासिक बैठक आयोजित हुई
महिला अध्यक्ष,श्री मति ज्योती जोशी एवं सचिव श्री मति प्रिती गुहा नियुक्त किये गये
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा / एक निजी गार्डन मे ब्राह्मण समाज हरदा की त्रेमासिक वैठक रखी गई जिसमे संगठन के कार्यो की समिक्षा की गयी। साथ हि आगामी कार्यो पर चर्चा की जानकारी दी गयी। बैठक की जानकारी देते हुए संगठन सचिव उदय बेलापुरकर ने बताया कि संगठन की सभी ईकईयो का अतिशीर्ध गठन किया जायेगा। गठन की सहमति प्रदान करते हुए माहिला कार्यकारणी मे अध्यक्ष एवं सचिव के नाम घोषित किये गये जिसमे महिला संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमति ज्योति जोशी, सचिव श्रीमती प्रीति गुहा के नाम का अनुमोदन कर मनोनयन पत्र दिया गया । संगठन के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने आगामी कार्य योजना मे युवा शक्ति का गठन एवं साप्तहिक वार्ड बैठक आयोजित किये जाने हेतु अवगत कराया। साथ हि शिक्षा प्रभाग द्वारा शिक्षा मे आर्थिक बाधा दूर करने दी जा रही सहायता की समिक्षा की गई जिसमे द्वितीय किस्त स्कूल मे जमा किये जाने वाले छात्रों के नामों पर चर्चा की गई । नव नियुक्त महिला अध्यक्ष सचिव ने अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए सामाजिक स्तर पर महिलाओ के उत्थान एवं सहित सम्पर्क माध्यम से सक्रिय किया जायेगा। साथ हि आति शीर्घ सम्पूर्ण कार्यकारणी का गठन कर नामो को घोषणा की जाएगी बैठक में अनिता शर्मा, अनिता मिश्रा, अक्षया बेलापूरकर, सीमा शर्मा , अशोक नेगी, अनिल अग्निहोत्री, कैलाश चतुर्वेदी, प्रवीण काशिव, हरिनारायण जोशी, जगदीश दुबे, विपिन दुबे, चिरोंजिलाल शर्मा ने कार्यक्रम मे अपने विचार रख सुझाव दिये।
बैठक मे आभार राकेश जोशी ने किया ।
