किरार समाज का दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, 

 

समाज की प्रगति से ही देश की प्रगति : शिवराज। 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा का दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह आज रवीन्द्र भवन में आयोजित किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह बौहान ने की। विशेष अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद दर्शन सिंह चौहान एवं गुना जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ मौजूद रहे। प्रदेशभर से समाजबंधुओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने स्वागत भाषण में संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा संयोजक राधेश्याम धाकड़ ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी। समारोह में महासभा द्वारा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया गया तथा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ सहित समाज के जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान हुआ। इसके साथ ही एमपीपीएससी 2025 में चयनित समाज के आठ युवाओं, बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों, जैविक खेती करने वाले चार प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया तथा कमजोर वर्ग के चार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान ने शिक्षा, सामाजिक एकता एवं प्रगति पर केंद्रित उद्बोधन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजन की सराहना की और कहा कि समाज की प्रगति संवाद, मेलजोल एवं सहयोग से ही संभव है तथा समाज की प्रगति से ही देश की प्रगति सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम के अंत में महासभा के महामंत्री एड. तुलसीराम पटेल ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में सुरजीत सिंह चौहान, ब्रजेश चौहान, रणजीत सिंह चौहान, संजय चौहान, जयदेव चौहान , अरविंद धाकड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे तथा महिला शक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।