वैश्य महासम्मेलन में दीपावली मिलन समारोह संपन्न...

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

 भोपाल दीपावली के पावन पर्व पर वैश्य समाज की एकता और स्नेह का अनोखा संगम देखने को मिला, वैश्य महासम्मेलन जिला भोपाल की युवा इकाई और महिला इकाई द्वारा आयोजित 'दीपावली मिलन एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान' कार्यक्रम 15नवंबर को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक जैन मंदिर, टीन शेड के पास, टीटी नगर में आयोजित किया गया इस अवसर पर पूर्व मध्यप्रदेश मंत्री उमाशंकर गुप्ता मुख्य अतिथि एवं सुधीर अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे..

 

 वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता असाटी ने बताया कि यह आयोजन दीपों की रौशनी को अपनों के स्नेह से और भी पूर्ण करने का माध्यम बना उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का विशेष सम्मान किया गया, जो समाज के प्रेरणास्रोत रहें इसमें असाटी समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, केशरवानी समाज, गहोई समाज, नेमा समाज, अयोध्या वासी समाज, के समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया,युवा इकाई अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा, "यह मिलन न केवल दीपोत्सव की खुशियां मिलती बल्कि आने वाली पीढ़ियों को वैश्य समाज की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ता हैँ" वहीं, महिला इकाई अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज की महिला शक्ति को मजबूत करने का एक सराहनीय कदम रहा.. इस अवसर भोपाल जिले के वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी ओ पी बंसल, योगेश गुप्ता, अशोक गुप्ता अंबर, कमल अजमेरा, कमल गर्ग, हेम लता कोठारी, सूर्य कांत गुप्ता, एवं जिला पदाधिकारी रूप कुमार गुप्ता, राकेश जैन, अनिल केशरवानी, योगेंद्र कौशल, डॉ महेश गुप्ता, मंजू विजयवर्गीय, रजनी केसरवानी, अमन गुप्ता,अमर चंद जैन, अजय अग्रवाल, सविता गुप्ता, नीलम गुप्ता, सरिता असाटी, अनील गुप्ता अलोक नेमा सुनील गुप्ता, राकेश निगोटी, रामकुमार गुप्ता, आत्मा नन्द गुप्ता, अजय खंडेलवाल, शैलू खंडेलवाल, राजेश खंडेलवाल, सुनील जैनाविन, घनश्याम दास गुप्ता, जगप्रवेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय जैन,संतोष गुप्ता, नरेश गुप्ता,प्रदीप गोल्डन, राजेन्द्र गुप्ता सुपारी, निशा गर्ग,साक्षी जैन,सौम्या जैन निशि असाटी,नेहा गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार का आयोजन हुआ, जो सभी के बीच सौहार्द का वातावरण बना वैश्य समाज के इस प्रयास से न केवल सामुदायिक एकजुटता मजबूत हो बल्कि दीपावली का उत्सव अधिक समावेशी और स्मरणीय बना इच्छुक सदस्य समय पर पहुंचकर इस दिव्य अवसर का हिस्सा बनें।