बरली ग्रामीण महिला विकास संस्थान में 128 वें सत्र के दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
बरली ग्रामीण महिला विकास संस्थान में 128 वें सत्र के दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
संतोष योगी की खबर 99932 68143
बरली ग्रामीण महिला विकास संस्थान में 14 नवम्बर 2025 को प्रातः 10.30 बजे 128 वें प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि थे डाॅ. विनीता कोठारी (सेन्ट्रल लेब की फाउन्डर), श्रीमती उषा ममतानी (सहायता एन.जी.ओ), श्रीमती विनती भार्गव (वरिष्ठ पत्रकार), श्रीमती कुद्सी राॅय एवं डाॅ.शाद और श्रीमती शाद भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
संस्थान की निदेशिका श्रीमती ताहेरा जाधव ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय देते हुए कहा कि आज का दिन सभी प्रशिक्षणार्थियों की मुस्कान और खुशी का पल है और छः माह की कड़ी मेहनता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ये प्रशिक्षणार्थियां अपने गांव जाकर अपना उज्जल भविष्य तो निर्माण करेगी ही साथ में आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करके अपने परिवार को भी बेहतर बनाएंगी।
डाॅ. विनिता कोठारी जी ने बरली की प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि घर जाकर बरली के ज्ञान को फैलाना है तथा 6 महीने के प्रशिक्षण में जो सीखा है उसका फायदा अपने समाज को भी देना है। उन्होंने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की बात भी कही।
श्रीमती उषा ममतानी और श्रीमती विनती भार्गव जी ने बरली के प्रशिक्षणर्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गए सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब एक लड़की शिक्षित होती है तो एक परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने बरली के प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि प्रशिक्षणार्थी अपने गांवों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर कल की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को 6 महीनों का साक्षरता, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास, व कटाई सिलाई का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। साथ ही साक्षरता और कटाई-सिलाई में पारंगत सफल प्रशिक्षणार्थियों को ट्रोफी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें राजस्थानी जनजाति का कालबेलिया नृत्य का प्रदर्शन भी हुआ। 6 महीनों के अनुभव तथा भविष्य की योजनाओं का सांझा किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के धार, खरगोन, खंडवा, इन्दौर, बड़वानी तथा अलिराजपुर जिले के 50 गांवो की 83 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की प्रशिक्षिका सुश्री सुमित्रा जामले ने किया तथा बरली संस्थान के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डाॅ.योगेश जाधव ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
श्रीमान संपादक महोदय,
कृपया उपरोक्त जानकारी अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित करें।
