पॉलिटेक्निक कॉलेज में करियर अवेयनेस सेमिनार सम्पन्न

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

हरदा/शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय हरदा के माध्यम से करियर अवेयरनेस सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में संस्था के विद्यार्थियों को काउंसलर श्रीमती ज्योति तिवारी और जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में ट्रेनिंग प्लेसमेन्ट अधिकारी श्री विकास भुमरकर, अतिथि व्याख्याता श्री पुणेन्द्र पटेल और श्रीमती दीप्ती उपाध्याय उपस्थित रहे।