अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि संगठन के " *कोर कमेटी सदस्यों"* की महत्वपूर्ण बैठक मानस भवन श्यामला हिल्स भोपाल आयोजित की गई बैठक
अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि संगठन के " *कोर कमेटी सदस्यों"* की महत्वपूर्ण बैठक मानस भवन श्यामला हिल्स भोपाल आयोजित की गई बैठक
संतोष योगी की खबर 99932 68143
अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि संगठन के " *कोर कमेटी सदस्यों"* की महत्वपूर्ण बैठक मानस भवन श्यामला हिल्स भोपाल आयोजित की गई बैठक के पूर्व सर्वप्रथम रघुकुल शिरोमणी भगवान श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर श्रीराम स्तुति की गई और भजन मंडली द्वारा भगवान श्रीराम जी के भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर समाज जनों ने आनंद उठाते हुए नृत्य भी किया । सभा के प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर सिंह जी ने संगठन के स्वरूप एवं चर्चा हेतु विचार विमर्श सहमति हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किए जिसपर नर्मदापुरम से पधारे श्री रघुनंदन सिंह रघुवंशी (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर) ने युवाओं में संस्कारों को विकसित करने हेतु घर घर में रामायण एवं हनुमान चालीसा पाठ आयोजन करने की सलाह दी साथ ही घोषणा की कि जो भी रघुकुल वंशज रामायण पाठ करने का वचन देते हैं तो उनको श्रीरामचरित मानस स्वयं निःशुल्क भेंट करेंगे। अन्य वक्ताओं में श्री प्रताप सिंह *ग्यारसपुर विदिशा* ,कुसुम लाल सिंह *बैतूल* , एडवोकेट चतुर नारायण जी *उदयपुरा* , कुलदीप पटेल राष्ट्रीय संयोजक किसान कांग्रेस *नर्मदापुरम,* शिवकुमार इंजीनियर *भैरोपुर नर्मदापुरम* , रुपबसंत जी *सिलवानी रायसेन,* मनमोहन सिंह *वर्धा* , शिवकुमार जी *नरसिंहपुर,* भक्तराज सिंह *उदयपुरा जिला रायसेन,* प्रवीण सिंह *बटेरा बरेली* , योगाचार्य राम रघुवंशी *भोपाल* , भगत सिंह *भोपाल* गिरिराज सिंह *गंजबासौदा विदिशा* ने अपने विचार सुझाव दिए। अखण्ड रघुवंशी समाज श्री रामायण एवं हनुमान चालीसा पाठ आयोजन शुरू करने एवं श्रीराम नाम लेखन संकीर्तन हेतु रामनाम की पुस्तकों का वितरण करेगा। बैठक में इन प्रस्तावो पर चर्चा कर सर्वसहमति से पारित किए गये:-
1- संगठन के रिक्त पद तदर्थ रूप से संगठन के चुनाव तक भरें जाए
2- संगठन के चुनाव तहसील स्तर से प्रारंभ कराये जाए,तथा सदस्यता अभियान चलाए जाए।
3- समाज में मृत्युभोज सीमित किये जाए साथ ही भोज में बनने वाले पकवानों की संख्या सीमित रखी जाए ।
4- समाज के किसी भी परिवार में अविवाहित कम उम्र के बच्चों की किसी प्रकार की असमय मृत्यु होने पर मृत्यु भोज का आयोजन न किये।
5- समाज के किसी एक विधायक को मंञी मंडल में स्थान दिया जावे तथा निगम मंडलों आयोग में समाज के लोगो को स्थान मिले एवं दोनों बड़े दलों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस के लिए ज्ञापन देकर सरकार से मांग की जायेगी
6- विजातीय विवाह समाज में न हो इसलिए समाज के विवाह योग्य बच्चों का परिचय सम्मेलन नये वर्ष में भोपाल राजधानी में किया जायेगा।
7- दहेज प्रथा पर बंद हो इस के लिए समाज में जन्म जागरण अभियान जलाया जायेगा
8- समाज के लोगो के शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आंनला ईन योंग शिविरों का आयोजन प्रशिक्षित समाज के योगाचार्य के माध्यम से समय समय पर आयोजित किये जायेंगे ।
,9- समाज में आरक्षण की मांग पर संगठन के चुनाव पूर्ण होने पर सभी की सहमति से निर्णय लिया जायेगा।
इन प्रस्तावो पर कोर कमेटी के उपस्थित सदस्यों ने बिचार रख कर सहमति प्रदान की गंजबासोदा के श्री रघुनाथ सिंह जी गिरिराज सिंह को 2 अरब श्रीराम नाम लेखन कराने के लिए सम्मानित किया गया। अगली बार समाज की अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं समाज सेवियों उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
अखण्ड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद ने सभी सामाजिक बन्धुओं से इन पारित प्रस्तावो का पालन करने का आग्रह किया है। अन्त में सभी आगंतुकों मेहमानों का आभार श्री राजेन्द्र सिंह जी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन ने व्यक्त किया
जय श्रीराम जय रघुवंश।
