सिराली में कहार समाज की सामाजिक मीटिंग सम्पन्न, भवन निर्माण और समाज उत्थान पर हुई चर्चा
सिराली में कहार समाज की सामाजिक मीटिंग सम्पन्न, भवन निर्माण और समाज उत्थान पर हुई चर्चा
भोपाल हेडलाइंस – सिराली संवाददाता संजय योगी
मो. 7805953532
सिराली। अग्रवाल धर्मशाला, नगर सिराली में कहार समाज की महत्वपूर्ण सामाजिक मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक में समाज उत्थान, भवन निर्माण, संगठन विस्तार और युवा शक्ति को जोड़ने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मीटिंग में लगभग 200 से अधिक सामाजिक सदस्यों ने भाग लिया। जिला एवं प्रदेश स्तर के अतिथि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने समाज को संगठित, सशक्त और प्रगतिशील बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजारामजी बावने ने की।
मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
धन्नालाल राजगिरे, बुद्धू नायरे, महेश ढोलया, गुलाबचंद नल्या, चंपालाल जी बावने, घनश्याम नल्या (पप्पी भैया), रामशंकर तमखाने, गेंदालाल तमखाने, बद्री सोलंकी, बोदर जी बावने, जगदीश जी जगथाप, अनिल कानपुरे, राकेश बावने, विमल नल्या, विनोद बावने, राकेश नगनपुरिया, रामविलास, कालू तमखाने, शोभाराम जी बावने, छोटे वीर मांझी, हरिओम शारदे, रामनिवास सोलंकी, गोविंद सोलंकी, जय नारायण जी ढोलिया, अशोक जी सकतपुरिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
युवा शक्ति की प्रभावी भागीदारी
मीटिंग में समाज के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख युवा सदस्य —
गोलू सरसते (हम्माल), रितेश मांझी, अभिषेक नल्या, अलकेश मांझी, राकेश राजगुरे, रवि मांझी, बलवंत नल्या, राहुल बावने, आयुष तमखाने, विष्णु राजगुरे, रवि तमखाने, अभिषेक शारदे, गोविंद जीजा जी, अंकित बावने, बृजेश जीजा जी, मोहन जी राजगुरे, अनिल बावने, अरविंद राजगुरे, कृष्ण सिलावटें, विजय नायरे, अभिषेक घाघरे, सुदीप निम्बाने, अजेश बोरखेड़े, ओमप्रकाश तमखाने, मुकेश बावने, दीपक बावने, ओमप्रकाश अंडारे शामिल रहे।
मीटिंग पूरी तरह से सार्वजनिक एवं सामाजिक वातावरण में सम्पन्न हुई। सभी सदस्यों ने समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आश्वासन दिया।
सभी सामाजिक बंधुओं का
सहयोग सराहनीय रहा।
