श्री संकटमोचन हनुमान जी मंदिर में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस, रामायण पाठ व भंडारा प्रसादी का हुआ आयोजन

 

संतोष योगी की खबर

99932 68143

 

भोपाल। बैंकनगर, अशोका गार्डन स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।

 

कार्यक्रमों की शुरुआत 17 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे श्री रामायण पाठ के शुभारंभ के साथ हुई। पूरे दिन भक्ति-मय वातावरण छाया रहा। इसके पश्चात 18 नवंबर 2025 को सायं 7 बजे भंडारा एवं प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

आयोजक राजकुमार शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे देश में सनातन धर्म की जय-जयकार हो रही है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी के आशीर्वाद से देश और प्रदेश में अमन-चैन का वातावरण बना हुआ है।

 

कार्यक्रम शांति और सौहार्द के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।