सनातन धर्म के प्रचार में अग्रणी 5 पत्रकारों का सम्मान, संतोष योगी को मिला 22वां सम्मान
सनातन धर्म के प्रचार में अग्रणी 5 पत्रकारों का सम्मान, संतोष योगी को मिला 22वां सम्मान
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। सनातन प्रेस क्लब एवं श्री रामकथा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित समारोह में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं समाजिक जागरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 5 श्रेष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
प्रसिद्ध कथा वाचक शैलेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने व्यास गादी से पत्रकारों को माल्यार्पण कर सम्मान की शुरुआत की। इसके बाद आयोजक सुधीर राय, किन्नर अखाड़ा के संस्थापक स्वामी दुर्गादास महाराज, संत विमलानंद जी महाराज, संत निरवेदानंद जी महाराज, श्री विनोद शास्त्री, श्री रोहतास गौतम एवं श्री नेतराम गोस्वामी ने पत्रकारों को शाल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक जागरण और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के लिए विशेष योगदान देने वाले पत्रकार —
संजय चतुर्वेदी, जीएस भारती, राजेश आर्य, हरिओम विश्वकर्मा और संतोष योगी — को श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि आगामी 20 नवंबर को भगवान श्री सहस्रबाहु जी की एक दिवसीय कथा के दौरान कलचुरी समाज के 5 पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सनातन प्रेस क्लब परिवार ने सम्मानित पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आपकी कलम ने धर्म और समाज की आवाज को सशक्त बनाया है, यही सच्ची पत्रकारिता का सार है।”
विशेष तौर पर धर्मनिष्ठ पत्रकार संतोष योगी को यह उनका 22वां सम्मान प्राप्त हुआ।
