गोमगांव आदिवासी बालक आश्रम में छात्रों के लिए गीजर दान, समाजसेवी शैतान सिंह राजपूत का सराहनीय योगदान
गोमगांव आदिवासी बालक आश्रम में छात्रों के लिए गीजर दान, समाजसेवी शैतान सिंह राजपूत का सराहनीय योगदान
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
गोमगांव/ आदिवासी बालक आश्रम गोमगांव में ठंड के मौसम में छात्रों को गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक गीजर दान किया गया। यह दान सिराली के उन्नत कृषक एवं समाजसेवी श्री शैतान सिंह जी राजपूत द्वारा किया गया, जिन्होंने समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की है।
श्री शैतान सिंह ने यह गीजर अपने परम मित्र स्वर्गीय बलराम सिंह जी राजपूत (स्वाति होंडा के मालिक), मां गायत्री के वरद पुत्र, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित किया था, उनकी पावन स्मृति में दान किया।
गीजर प्राप्त होने पर आश्रम अधीक्षक ने श्री शैतान सिंह जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा इस पहल को प्रेरणादायक बताया। आश्रम परिवार ने कहा कि इससे बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी और यह योगदान समाज सेवा की उत्कृष्ट भावना को दर्शाता है।
