समाजसेवा की पहचान रहे रमेश तिवारी ने किया देहदान, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई
. समाजसेवा की पहचान रहे रमेश तिवारी ने किया देहदान, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल | ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग संस्कार मंच के पूर्व संगठन मंत्री और समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री रमेश कुमार तिवारी के निधन से शहर में गहरा शोक फैल गया। सोमवार 17 नवंबर को हुए आकस्मिक देहावसान के बाद मंगलवार 18 नवंबर की सुबह उनके पटेल नगर स्थित निवास पर समाजजन, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक श्रद्धांजलि देने पहुँचे।
जीवनभर समाजसेवा, संगठन और संस्कारों की अलख जगाने वाले तिवारी जी ने अपने जीवनकाल में ही देहदान का संकल्प लिया था। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर एनआरआई अस्पताल प्रबंधन के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु दान कर दिया।
समाज में उनके इस निर्णय की व्यापक सराहना की जा रही है और इसे मानवता की भावना का सर्वोच्च उदाहरण बताया जा रहा है।
सैकड़ों लोगों की मौजूदगी, समाजजन हुए भावुक
सुबह से ही लोगों का तांता उनके निवास पर लगा रहा।
इस दौरान कई प्रमुख सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी,
वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश शर्मा,
महेंद्र शर्मा, संदीप तिवारी
दिनेश तिवारी,
विश्व हिंदू परिषद की ओर से राजेश तिवारी मानव अधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन से डॉक्टर श्रीकांत अवस्थी और उनका परिवार,
तथा एनआरआई अस्पताल प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित होकर उन्होंने अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
सभी ने एक स्वर में कहा कि—
“रमेश तिवारी जी का देहदान का निर्णय आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उन्होंने जीवनभर जैसा जिया उसी तरह जाते-जाते भी समाज को एक संदेश दे गए।”
परिवार ने कहा— ‘उनकी इच्छा पूरी करना हमारा कर्तव्य’
परिजनों ने भावुक होकर कहा कि—
“उन्होंने हमेशा समाज और मानवता को प्राथमिकता दी। उनकी देहदान की इच्छा पूरी करना हमारे लिए कर्तव्य और सम्मान दोनों है।” देहदान करते हुए उनकी पत्नी और दोनों बेटे ओम तिवारी एवं अमित तिवारी सहित पूरे परिवार जनों में अश्रु पूर्ण विदाई दी ।समाज में जागरूकता का संदेश
तिवारी जी के देहदान ने शहर में एक सकारात्मक संदेश दिया है, जिसके चलते कई युवाओं और समाजसेवियों ने इसे प्रेरणादायक कदम बताया
