जबलपुर से 92 वर्षों से निकल रहा लाला रामसरूप वार्षिक कैलेंडर, वर्ष 2026 के संस्करण को मिला संत समाज का आशीर्वाद
जबलपुर से 92 वर्षों से निकल रहा लाला रामसरूप वार्षिक कैलेंडर, वर्ष 2026 के संस्करण को मिला संत समाज का आशीर्वाद
संतोष योगी की खबर 99932 68143
जबलपुर। तपस्वी संस्कारधनी जबलपुर शहर में पिछले 92 वर्षों से प्रकाशित हो रहा लाला रामसरूप वार्षिक कैलेंडर मध्यप्रदेश की सांस्कृत पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज के पदाधिकारियों के प्रयासों से वर्ष 2026 का कैलेंडर विशेष रूप से तैयार किया गया है
लाला रामसरूप रामनारायण पन्चान के संपादक श्री प्रहलाद अग्रवाल द्वारा इस बार विशिष्ट रूप से अवतार श्री गुरु गोरखनाथ जी महाराज के पवित्र दर्शन व प्रवचनों को कैलेंडर में स्थान दिया गया है। कैलेंडर में गुरुदेव के साप्ताहिक कार्यक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण फोटो एवं विवरण भी शामिल किए गए हैं
कैलेंडर प्रकाशन के इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज के पदाधिकारियों श्री विजय नाथ राठौर एवं लेखराज योगी को श्री बाबा मस्तनाथ मठ, रोहतक की ओर से महंत बालक नाथ योगी ने शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किया।महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि इस कैलेंडर के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक प्रेरणा, संस्कृति और सनातन परंपराओं का संदेश मिलता है। उन्होंने कैलेंडर प्रकाशन टीम को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
