भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 306 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा वाहन सहित जब्त
भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 306 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा वाहन सहित जब्त
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में और सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर बावड़िया कलां स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा जब्त की।
दिनांक 19 नवंबर 2025 को सुबह की गई इस कार्रवाई में टीम ने घेराबंदी के दौरान एक वाहन से 34 कार्टून में रखी लगभग 306 बल्क लीटर हाई रेंज विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक आरोपी मौके से फरार हो गया।
वाहन की तलाशी के बाद विभिन्न ब्रांड की प्रीमियम अंग्रेजी शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,56,0,00 रुपये बताई जा रही है। मौके पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी विभाग का पूरा मैदानी अमला मौजूद रहा।
सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी और बड़ी कार्रवाईयाँ की जा रही हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
