जबलपुर से पिछले 92 वर्षों से प्रकाशित लाला रामस्वरूप वार्षिक कैलेंडर को मिली नई पहचान, नाथ समाज के प्रयासों को मिला संरक्षण
जबलपुर से पिछले 92 वर्षों से प्रकाशित लाला रामस्वरूप वार्षिक कैलेंडर को मिली नई पहचान, नाथ समाज के प्रयासों को मिला संरक्षण
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
भोपाल/जबलपुर। जबाली ऋषि की तपस्थली संस्कारधानी जबलपुर से पिछले 92 वर्षों से प्रकाशित हो रहा लाला रामस्वरूप वार्षिक कैलेंडर मध्यप्रदेश की एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। अब अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के पदाधिकारियों के प्रयासों से वर्ष 2026 का विशेष संस्करण तैयार किया गया है।
जबलपुर के रामनारायण पंचायत में संपादक प्रह्लाद अग्रवाल द्वारा तैयार किए जा रहे इस विशेष कैलेंडर में शिव अवतार श्री गुरु गोरक्षनाथ जी महाराज के प्रकट दिवसों को फोटो सहित प्रकाशित किया गया है।
राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ ने इस विशेष प्रकाशन के लिए समाज को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह कैलेंडर नाथ संप्रदाय की विरासत को व्यापक रूप से संरक्षित और प्रचारित करता है। सांसद ने अखिल भारतीय नाथ समाज के पदाधिकारियों विजय नाथ राठौर और लेखराज जोगी को भी अपनी शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम से सभी को मंगलकामनाओं सहित आशीर्वाद प्रेषित किए।
