ऑडिट रन एवं साइकिल रैली में वरिष्ठ अधिकारियों सहित अधिकांश अधिकारी/कर्मचारियों की सहभागिता

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल/भोपाल कार्यालय प्रधान महालेखाकार, भोपाल द्वारा आज ऑडिट दिवस के अवसर पर ऑडिट रन एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान महालेखाकार महोदय श्री राम हित जी, वरिष्ठ उप महालेखाकार, उप महालेखाकार सहित भोपाल स्थित भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के समस्त कार्यालयों के लगभग सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधान महालेखाकार महोदय श्री राम हित जी ने रैली का शुभारम्भ किया। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन देना तथा फिट इंडिया संदेश का प्रसार करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे कार्यालय परिसर से हुआ। रैली का मार्ग शौर्य स्मारक और वल्लभ भवन से होते हुए पुनः कार्यालय परिसर पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं कैप वितरण भी किया गया। प्रधान महालेखाकार ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन न केवल स्वस्थ कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम स्पिरिट और जन-कल्याणकारी मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता व्यक्त की।