माननीय उच्च न्यायालय ने संस्था के एसबीआई एचईटी बैंक खातों को तुरंत प्रभाव से खोलने के आदेश दिए।

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

 

भोपाल बी.एच.ई.ई. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को - ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष श्री बसंत कुमार जी द्वारा एसबीआई एचईटी बैंक द्वारा संस्था के खातों को फ्रीज़ किए जाने के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में दायर WRIT PETITION पर आज महत्वपूर्ण फैसला आया है।

 

माननीय उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए बैंक द्वारा खातों को फ्रीज़ करने की कार्रवाई को सही ना मानते हुए और तुरंत प्रभाव से संस्था के बैंक खातों को खोलने के निर्देश जारी किए हैं।

 

अध्यक्ष श्री बसंत कुमार जी ने कहा कि बैंक की इस कार्रवाई से संस्था के रेगुलर काम प्रभावित हो रहे थे और सदस्यों तक सेवाएं पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। कोर्ट के इस फैसले से संस्था के सदस्यों में ख़ुशी की लहर है एवं सदस्यों का कहना है की सत्य परेशान हो सकता है परन्तु पराजित नहीं।

 

संस्था माननीय उच्च न्यायालय के इस न्यायपूर्ण फैसले का स्वागत करती है और आभार व्यक्त करती है।