गोविंदपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रत्याशी रविंद्र साहू ‘झूमर वाले’ का जन्मदिन

रविंद्र साहू का संदेश—“जश्न से नहीं, जिम्मेदारी से जीतेगी विधानसभा… फर्जी मतदाता हटाने का अभियान तेज करें”

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रविंद्र साहू ‘झूमर वाले’ का जन्मदिन आज कस्तूरबा हॉस्पिटल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने फूल मालाओं और मिठाइयों के साथ साहू का स्वागत किया।

जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविंद्र साहू ने स्पष्ट संदेश दिया—

“मेरा जन्मदिन मनाने से हम विधानसभा नहीं जीत पाएंगे। हमें अपने बीएलओ स्तर के कार्य को पूरी गंभीरता से करना होगा। गोविंदपुरा क्षेत्र से फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने का अभियान पूरी जिम्मेदारी से चलाना होगा, तभी कांग्रेस की वास्तविक जीत संभव होगी।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुट होकर संगठित प्रयास करने की अपील की, ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस मजबूती से मुकाबला कर सके।

कार्यक्रम के अंत में परितोष नंदी ने आयोजन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस उत्सव के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश और एकजुटता तो दिखाई दी, लेकिन रविंद्र साहू का संदेश यह भी याद दिलाता रहा कि असली लड़ाई मैदान में मेहनत और संगठन की मजबूती से ही जीती जाती है।