निसबड संस्थान के दवारा प्रतिभागियों को सोलर एनर्जी की एडवांस ट्रेनिंग दी गई

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

 

भोपाल राष्ट्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार निसबड संस्थान के द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत गोविंदपुरा आईटीआई मैं नो दिवसीय सोलर एनर्जी एडवांस्ड प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें 70 प्रतिभागियों को चुना गया एवं उनका प्रशिक्षण करवाया गया कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि श्री रवि चतुर्वेदी स्टेट कोऑर्डिनेटर अमृत योजना एवं म . प्र.राज्य पुनर्गठन आयोग के सलाहकार श्री विक्रम सिंह जी राजेश साहू जी राजा यादव जी एवं गोविंदपूरा आईटीआई वाइस प्रिंसिपल विलास नागदोने जी द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया । निसबड से सुश्री रिचा सिकरवार मैडम ने बताया कि आने वाले समय में इस प्रकार की और भी ट्रेनिंग प्रतिभागियों को उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे कि रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूनिक सोशल एजुकेशनल कमिटी के कोषाध्यक्ष श्री मनोज पाराशर जी एवं सहयोग वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राजकुमार विश्वकर्मा जी एवं सोनम साहूजी संगीता शुक्लाजी और सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।