भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में मप्र संविदा संयुक्त संघर्ष मंच 22 को भोपाल भरो आंदोलन
भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में मप्र संविदा संयुक्त संघर्ष मंच 22 को भोपाल भरो आंदोलन 
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। प्रदेश के संविदाकर्मियों की नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी 22 नवंबर को भोपाल में विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे।
संयुक्त संघर्ष मंच के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि 22 जुलाई 2023 को बनाई गई संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की नीति में संसोधन सहित मंहगाई भत्ता व सरकारी कर्मचारियों के समान सुविधाएँ आदि अन्य मांगों पर लंबे समय बाद भी शासन स्तर पर विचार नहीं होने से संविदा कर्मचारी आक्रोशित हैं। सरकार का ध्यानाकर्षण के लिए चरण लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में 22 नवम्बर को प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी भोपाल के अंबेडकर मैदान में जुटेंगे। इसमें प्रदेश के समस्त संविदाकर्मियों से भोपाल पंहुचने की अपील की है। आंदोलन मे भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर भी संविदा कर्मियों के आन्दोलन में भाग लेंगे व मुख्यमंत्री से संविदाकर्मियों की मांग को रखेंगे।
बता दें मध्यप्रदेश संविदा संयुक्त संघर्ष मंच में प्रदेश के 34 से अधिक योजनाओं के कर्मचारी संघ जुड़े हैं। जो मिलकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में अपनी मांगे रख रहे हैं। दिनेश तोमर और सहसंयोजक सजल भार्गव ने कहा कि यह लड़ाई हमारे हक, सम्मान व सुरक्षा की है, जिसे हम हर स्तर पर शासन के समक्ष अपनी बात रख रहे हैं। आपका- सहसंयोजक सजल भार्गव
