मोदी सरकार द्वारा वर्षों से लंबित श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन पर श्रमिकों की बड़ी जीत. डॉ दीपक जायसवाल 

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

 

डॉ. दीपक जायसवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, National Front of Indian Trade Unions) के नेतृत्व में NFITU प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में माननीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी से मुलाकात कर श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की और केंद्र सरकार द्वारा आज वर्षों से लंबित चारों श्रम संहिताओं को लागू किए जाने का हृदय से स्वागत किया। NFITU ने कहा कि ये श्रम संहिताएँ—न्यूनतम मजदूरी की बाध्यता, सामाजिक सुरक्षा का विस्तार, महिलाओं के लिए समान वेतन, युवाओं हेतु नियुक्ति-पत्र की अनिवार्यता, सुरक्षित कार्य-परिस्थिति, विवाद निवारण की सरल प्रक्रिया—देश के करोड़ों श्रमिकों के जीवन में ऐतिहासिक सुधार और सम्मानजनक परिवर्तन लाएँगी तथा पारदर्शिता, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। NFITU ने ESIC और EPFO का कवरेज तत्काल बढ़ाने, असंगठित क्षेत्र, गिग वर्कर्स, प्लेटफॉर्म श्रमिकों और माइक्रो-एंटरप्राइज़ श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा, पेंशन और भविष्य निधि से जोड़ने पर विशेष आग्रह किया तथा ई-श्रम पोर्टल से जुड़े श्रमिकों को भी चरणबद्ध रूप से ESIC-EPFO लाभों में सम्मिलित करने का सुझाव रखा। माननीय मंत्री जी ने NFITU के सुझावों को गंभीरता से सुनकर विभागीय स्तर पर त्वरित परीक्षण और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। NFITU ने कहा कि वह श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा विस्तार और रोजगार सृजन के क्षेत्र में सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग जारी रखेगा।उक्त जानकारी NFITU के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विराट जायसवाल ने दी .