भोपाल आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाहियों में एक और बड़ी कार्यवाही में भारी मात्रा में विदेशी मदिरा का जखीरा वाहन सहित बरामद
भोपाल आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाहियों में एक और बड़ी कार्यवाही में भारी मात्रा में विदेशी मदिरा का जखीरा वाहन सहित बरामद
संतोष योगी की खबर
99932 68143
कलेक्टर भोपाल *श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन पर,सहायक आबकारी आयुक्त *श्री वीरेंद्र धाकड़*के मार्गदर्शन और नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में भोपाल जिले की आबकारी विभाग की टीम ने दिनांक 20.11.2025 को भी मुखबिर की सूचना के आधार बावड़ियां कलां स्थित कॉलोनी आकृति रिट्रीट के परिसर मैं प्रभावी कार्यवाही करते हुए *36 बोतल अंग्रेजी मदिरा की 27 बल्क लीटर* अवैध विदेशी मदिरा संग्रहण / धारण का प्रकरण दर्ज़ कियाl
यह प्रकरण पूर्व में आरोपी भगवंत मीणा के द्वारा कार से जब्त मदिरा की आगे की विवेचना के संदर्भ में जोड़ कर देखा जा रहा है।
आरोपी मीणा के घर की तलाशी में वह घर से फरार मिला।उक्त तस्करी की गतिविधियों की सूचना पड़ोसियों और मकान मालिक को दी गई ।
साथ ही मकान मालिक से भी रेंटल एग्रीमेंट आदि ,पुलिस वेरिफिकेशन आदि का विवरण मांगा गया है।
उल्लेखनीय है कि
*19.11.25* को प्रातः मदिरा के अवैध संग्रहण एवं विक्रय की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बावड़ियां कलां स्थित आकृति रिट्रीट के परिसर मैं सूचित वाहन घेराबंदी करने पर वाहन चालक आरोपी मौके से फरार हो गया बाद वाहन की विधिवत की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड हाई रेंज की अंग्रेजी शराब की 34 कार्टूनों में लगभग 306 बल्क लीटर शराब जप्त करते हुए, मौके पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क ,34(2)और के अंतर्गत प्रकरण क़ायम किया गया था।
उधर शहर की नगर निगम सीमा से सटे गांव कजरी खेड़ा,ढोली उमर मे भी मंगली बाई के कब्जे वाले झोपडी से 300 किग्रा महुआ लाहन और 35 लीटर अवैध आसवन की हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर धारा 34,1अ,एफ का प्रकरण बनाया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके दूसरे निवास पर दबिश के दौरान मौके से फरार होगई आगे भी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी रहेंगे।
उक्त कार्यवाही के दौरान वृत प्रभारी *मनीष द्विवेदी* के साथ पूरा मैदानी जिला आबकारी अमला मौजूद रहा।
देर रात्रि ग़श्ती दल द्वारा प्रीति उइके के नेतृत्व में होटल,ढाबों पर बैरागढ़,गांधी नगर क्षेत्र में कर्व,वाटिका आदि स्थलों पर कारवाही की गई।
सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल *श्री वीरेंद्र धाकड़* ने बताया कि हमारी टीम द्वारा लगातार अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है I ऐसी कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।


