राधा स्वामी ,दयालबाग़ स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शनी का शुभारंभ ग्रामीण कारीगरों की हुनरभरी वस्तुओं से सजेगी नर्मदा मंदिर प्रांगण की प्रदर्शनी

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। स्वदेशी उत्पादों और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दयालबाग़ प्रदर्शनी समिति, भोपाल द्वारा 22 से 23 नवंबर तक भव्य स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लघु उद्योग इकाइयों एवं ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों द्वारा निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शनी का शुभारंभ 22 नवंबर 2025 (शनिवार) को दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री ओ.पी. रावत (रिटायर्ड IAS), पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत सरकार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री बसंत कुर्रे (IAS), अतिरिक्त सचिव, श्रम विभाग, मध्य प्रदेश शासन ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। आयोजक प्रमोद सक्सेना, अध्यक्ष, दयालबाग़ प्रदर्शनी समिति, भोपाल एवं श्रीमती रचना सिंह, सचिव, भोपाल शाखा ने बताया कि यह आयोजन स्वदेशी उत्पादों को समाज तक पहुँचाने और ग्रामीण कारीगरों को मंच देने का अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है। स्थान मां नर्मदा मंदिर, नर्मदीय भवन, सेकंड बस स्टॉप, बाल भवन के पीछे, भोपाल। समय 22 नवंबर 2025 – दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक 23 नवंबर 2025 – सुबह 10:00 बजे से सामान रहने तक इस प्रदर्शनी में मिट्टी, लकड़ी, कपड़ा, हस्तनिर्मित घरेलू वस्तुएँ, ग्रामोद्योग से तैयार उत्पाद तथा स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित स्वदेशी सामग्री विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन समिति ने नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने एवं ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की अपील की हैं