भोपाल में संविदा कर्मचारियों का महाधरना: 9 सूत्री मांगों पर सरकार घिरी

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। भोपाल में संविदा संयुक्त संघर्ष मंच मध्य प्रदेश के बैनर तले 34 विभागों एवं योजनाओं में कार्यरत हजारों संविदा कर्मचारियों ने अपनियांगो को लेकर अम्बेडकर पार्क में सरकार के खिलाफ विशाल धरना दिया। प्रदेश सह संयोजक सजल भार्गव ने बताया कि वर्ष 2023 में लागू संविदा नीति का आज तक सही क्रियान्वयन नहीं हुआ है, जिसके विरोध में कर्मचारी लामबंद हैं। बढ़ती महंगाई के बावजूद सरकार द्वारा DA न दिए जाने, केवल CPI आधारित सूचकांक लागू होने पर कर्मचारियों ने नाराज़गी जताई। सह-संयोजक सजल भार्गव ने इसे सम्मान, सुरक्षा और हक की लड़ाई बताते हुए कहा कि संविदा कर्मचारियों की 9 प्रमुख मांगों में DA का प्रावधान, अर्जित व मेडिकल अवकाश, अनुभव आधारित संविलियन, बंद होने वाली योजनाओं के कर्मचारियों को अन्य योजनाओं में नियुक्ति, समकक्षता की विसंगतियों का निराकरण, 20 लाख का बीमा, शासकीय आवास, PSC में अनुभव अंक और महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव शामिल हैं। हेमराज सरवन ने कहा कि सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए

 

भोपाल में संविदा कर्मचारियों का महाधरना: 9 सूत्री मांगों पर सरकार घिरी