*मानसरोवर धाम बना श्रद्धालुओं और युवाओं के लिए ध्यान का प्रमुख केंद्र* *साफ-सुथरे वातावरण में ध्यान से मन-आत्मा की शुद्धि: पं. संजय कश्यप*
*मानसरोवर धाम बना श्रद्धालुओं और युवाओं के लिए ध्यान का प्रमुख केंद्र*
*साफ-सुथरे वातावरण में ध्यान से मन-आत्मा की शुद्धि: पं. संजय कश्यप*
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल/सीहोर। फंदा रोड स्थित मानसरोवर धाम आस्था और ध्यान का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यहां प्रतिदिन हजारों बच्चे एवं श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के समक्ष शांति और एकाग्रता के साथ ध्यान करते हैं। धाम का शांत, स्वच्छ और आध्यात्मिक वातावरण मानसिक शुद्धि और आत्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।
मंदिर के संस्थापक पंडित संजय कश्यप ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एकांत और पवित्र वातावरण में ध्यान करना मन को प्रफुल्लित करता है और तन को ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मानसरोवर धाम ऐसा ही आध्यात्मिक स्थल बन गया है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और छात्र-छात्राएं आकर ध्यान साधना कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यहां आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह स्थान जल्द ही प्रदेश का प्रमुख ध्यान केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
