भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू वाहिनी संघ ने थाना कटारा हिल्स में दिया आवेदन

 

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल। भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित हिंदू वाहिनी संघ मध्य प्रदेश ने आज थाना कटारा हिल्स, भोपाल में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेपाल सिंह मीणा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष केशव तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष नेपाल सिंह मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव तिवारी, विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल भोपाल के जिला मंदिर अर्चक पुरोहित विजेंद्र प्रजापति, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सोलंकी, हिंदू वाहिनी संघ के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मालवीय, प्रदेश महासचिव संदीप धाकड़, जिला रायसेन के हिंदू वाहिनी संघ जिला अध्यक्ष चंद्रेश रघुवंशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संगठन ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके विरुद्ध तुरंत कानूनी कार्रवाई होना आवश्यक है।